22 पतियों को ठगा ‘लुटेरी दुल्हन’ ने, फिर मिला एक ‘बलात्कारी’ पति, 2 वर्ष तक किया रेप

लुटेरी दुल्हन का आरोप है कि आरोपी शख्स ने उसके साथ लगभग दो वर्ष तक बलात्कार किया। दो वर्ष बाद जब युवती शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो...

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले ने सभी लोगों के होश उड़ा दिए है। बता दे की एक लुटेरी दुल्हन ने कुल 22 लोगों को शातिर तरीके से ठगा। युवती ने जब अपना 23 शिकार फांसना चाहा तो वो खुद उसके जाल में फंस गई। बता दे की शातिर शख्स ने लुटेरी दुल्हन की एक नहीं चलने दी और फिर उसकी ज़िन्दगी बर्बाद कर दी।

23वें शख्स ने पहले तो धर्म बदला और फिर नाम बदला और लुटेरी दुल्हन को अपने जाल में फंसा लिया। मामले में लुटेरी दुल्हन का आरोप है कि आरोपी शख्स ने उसके साथ लगभग दो वर्ष तक बलात्कार किया। दो वर्ष बाद जब युवती शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो इस पुरे मामले का खुलासा हो सका।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 22 लोगों को ठगने वाली युवती मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है। युवती वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश के चित्रकूट इलाके में घूमने गई थी। युवती की मुलाकात तब उस वक्त आरोपी शख्स से हुई। आरोपी शख्स उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है।

युवती को नहीं पता था कि आरोपी युवक उसके साथ आगे क्या करने वाला है। मामले में युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच में प्यार परवान चढ़ने लगा। दोनों के बीच में शारीरिक संबंध भी बने। युवती ने आरोपी शख्स पर यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी शख्स ने उसके कई अश्लील वीडियो बना लिए। शख्स उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने लगा।

मामले में युवती ने बताया कि आरोपी शख्स उससे कई दिनों तक लगातार रेप करता रहा और फिर मंदिर में उससे विवाह कर लिया। दोनों बांदा में एक साथ रह रहे थे, इस दौरान युवती को पता चला कि जिससे उसने विवाह किया है वह हिन्दू नहीं मुस्लिम है। जिसके बाद से युवती ने आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

Accherishtey

ये भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा में बेटे व पति से अलग रह रही डॉक्टर का घर में मिला सड़ा हुआ शव

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!