दुकान पर बैठे सरदारजी की वीडियो ने मचाया तहलका, वीडियो हो रही खूब वायरल

बुजुर्ग व्यक्ति ने जब अपनी तस्वीर देखी तो वह बहुत भावुक हो गए और फिर सरदारजी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे।

एक बुजुर्ग सिख शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने बेहद ही प्यारी प्रतिक्रिया दी, इस वीडियो को देखकर लाखों यूजर्स काफी इमोशनल हो गए। वीडियो में आप देख सकते है की एक फोटोग्राफर ने बुजुर्ग सरदारजी से उनकी कुछ तस्वीर खींचने के लिए अनुरोध किया। बुजुर्ग व्यक्ति ने जब अपनी तस्वीर देखी तो वह बहुत भावुक हो गए और फिर सरदारजी ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे।

बता दे की वीडियो को फोटोग्राफर सुतेज सिंह पन्नू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते है की वीडियो में उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति के ग्रोसरी शॉप पर जाकर उनसे कुछ टॉफियां व दो पैकेट चिप्स मांगे। सामान लेने के बाद उन्होंने पूछा कि क्या वह उनकी दुकान में फोटोग्राफ कर सकता है। पहली बार तो सरदारजी थोड़ा हैरान हो गए थे, लेकिन फिर बुजुर्ग ने अनुरोध को स्वीकार करते हुए कुछ तस्वीरों के लिए पोज किया। बता दे की सुतेज सिंह पन्नू फिर उस शख्स की फोटो को सीधे स्पॉट पर प्रिंट करता है और फिर उसे गिफ्ट के रूप में दे देता है।

बुजुर्ग सरदार जी ने जैसे ही फोटो को देखा वह बहुत ज्यादा इमोशनल हो गया और फिर शख्स के सामने हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा करने लगे। यह सब देखकर सुतेज ने भी उन्हें अपने गले से लगा लिया। इस पर बुजुर्ग व्यक्ति ने लिखा, “यह बहुत दयालु है। आपका बहुत बहुत धन्यवाद, आपके लम्बी उम्र की कामना करता हु।” सरदारजी के इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को बेहद हैरान कर दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: लिव इन पार्टनर की मां को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!