हाल ही में एक खबर बहुत सुर्खियों में आ गयी है जहां सवाल ये खड़ा हो गया है की क्या ब्रह्मांड में एलियंस का अस्तित्व है? क्या धरती के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर भी इसका जीवन सच में है? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब वैज्ञानिक आज तक नहीं तलाश पाए हैं। हालांकि दुनियाभर में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो एलियंस और अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) को देखने का दावा भी करते हैं। लेकिन अब इस बीच मेक्सिको द्वारा ऐसा दावा किया है, जिसने पूरी दुनिया में एक तरीके का तहलका मचा दिया है जहां पहली बार वैज्ञानिकों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने पेश किया है।
बता दें की मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन दुनिया के सामने किया गया। जिसमे साफ़-साफ़ दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं और अब इस दावे ने एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनिया में ही नई बहस छेड़ दी है। जिसमे वैज्ञानिकों द्वारा दावा किया गया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है और मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया है।
मीडिया रिपोर्ट की माने तो मेक्सिको की संसद में 2 गैर-मानव प्राणियों के अवशेष भी पेश किए गए, जिन्हें अब आसान भाषा में एलियंस का भी शव भी कहा जा सकता है। साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा दावा किया गया कि है की इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था और यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। साथ हैब इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे।
हालाँकि, मेक्सिकन यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन द्वारा गैर-मानव प्राणियों के अवशेष को ही एलियंस की लाश बताया गया है। साथ ही दशकों से जैमे मौसन ऐसी घटनाओं पर अब काम कर रहे हैं और एलियंस पर उनका शोध काफी लंबा चलता आया है। जिसमे मेक्सिको की संसद में एलियंस के शवों को पेश करने का वीडियो भी अब काफी वायरल हो रहा है जिनमे साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे दो बक्शे में दो लाशें रखी गई हैं और बताया जा रहा है कि यह शव इंसानों से बहुत ज्यादा अलग हैं।
ये भी पढ़े: अब दिल्ली में मिलेगा सबको को खुद का आशियाना, DDA ने जारी की 5000 फ्लैट की स्कीम