Video: समझदारी से कछुए ने बचाई अपनी जान, मगरमच्छ के चंगुल से ऐसे बचा
विशालकाय जानवर हमेशा छोटे जीव जंतुओं का शिकार करते हैं. हालांकि, काफी बार उन्हें अपने शिकार का निबाला बनाने के लिए काफी मेहनत

विशालकाय जानवर हमेशा छोटे जीव जंतुओं का शिकार करते हैं. हालांकि, काफी बार उन्हें अपने शिकार का निबाला बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. यहां तक कि उनका शिकार काफी बार चकमा भी दे जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों में एक ऐसा ही वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बड़ा मगरमच्छ कछुए का शिकार करने का प्रयास कर रहा है. पर कछुआ मगरमच्छ से जान बचाकर भागने में बच जाता है. सोशल मीडिया पर यह हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
Imagine running for your life and this is the fastest you can go pic.twitter.com/UnxbpWb27n
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) March 26, 2024
जानें वीडियो में क्या है खास?
वायरल हुए इस वीडियो में आप देख सकते है कि मगरमच्छ कछुए को अपने मुंह में फंसा लेता है. पर वह लम्बे समय तक उसे मुंह में नहीं रख पाता है. जिसके बाद कछुआ जैसे तैसे उससे जान बचाकर भाग जाता है. इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE के हैंडल द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 19 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. वहीं, दो हजार से अधिक लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है.
ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक









