viral mother video: मां की सजा या क्रूरता? बेटी के बैग में रखीं कई ईंटें
बताया जा रहा है कि महिला ने सफाई देते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी को कई बार समझाया था कि वह इतना भारी बैग लेकर न चला करे।

viral mother video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। आमतौर पर मां को ममता और त्याग की मूर्ति माना जाता है। कहा जाता है कि मां अपने बच्चे के लिए हर दर्द सह लेती है, लेकिन इस वीडियो में जो दृश्य सामने आया है, उसने कई लोगों को हैरान और आक्रोशित कर दिया।
वायरल वीडियो में एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ सड़क पर चलती दिखाई दे रही है। बच्ची के स्कूल बैग के अंदर ही नहीं, बल्कि उसके ऊपर भी ईंटें रखी हुई नजर आती हैं। यह देखकर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने महिला से सवाल किया कि आखिर वह बच्ची के साथ ऐसा क्यों कर रही है।
बताया जा रहा है कि महिला ने सफाई देते हुए कहा कि उसने अपनी बेटी को कई बार समझाया था कि वह इतना भारी बैग लेकर न चला करे। महिला के मुताबिक बच्ची ने उसकी बात नहीं मानी और जिद की कि वह खुद बैग उठा सकती है। इसी बात से नाराज होकर महिला ने कथित तौर पर उसे सबक सिखाने के लिए बैग में अतिरिक्त ईंटें रख दीं।
वीडियो में यह भी देखा गया कि जब राहगीरों ने बच्ची पर दया दिखाते हुए ईंटें हटाने को कहा, तो महिला पहले तो तैयार नहीं हुई। इतना ही नहीं, उसने बच्ची को डांटते हुए मारा भी और घर जाकर और सख्ती करने की बात कही।यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे बच्चों के साथ क्रूर व्यवहार बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग अनुशासन और दंड के तरीकों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल, वीडियो कहां और कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni defamation case: धोनी को कोर्ट का झटका, पैसे भरे या जाऐं जेल









