पत्नी और बच्चो को कई सालों तक रखा कैद, हैवानियत देख पुलिस भी दंग
ब्राजील से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आपको बता दें कि, ब्राजील के एक पति ने पत्नी को 17 साल तक अपने घर में कैद कर रखा।

ब्राजील से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आपको बता दें कि, ब्राजील के एक पति ने पत्नी को 17 साल तक अपने घर में कैद कर रखा। इतने सालों तक घर में कैद काटने के बाद महिला और उसके दो बच्चों को उस हेवन से छुड़वा लिया गया है। वहीं पति को भी पुलिस ने उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों की शादी को 23 साल बीत चुके थे।
कुपोषित का शिकार हुए बच्चे:
इसी के साथ बच्चों की हालत देखकर पुलिस भी दंग रह गई। बच्चे बेहद कुपोषित लग रहे थे। कुपोषण कि वजह से ही वो अपनी उम्र से बहुत कम लगने लग गए थे। लेकिन पुलिस ने बताया कि इनमें से एक की उम्र 19 और साथ ही दूसरे की 22 साल बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बच्चों की हालत मरने जैसी लग रही थी।
ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो के पश्चिम में ग्वारटिबा में वो घर था। जहां पति ने इन सबको कैद कर रखा हुआ था। महिला ने अपने पति पर इल्जाम लगाया कि उसका पति कहता था जब वो मर जाएगी तब भी वो उसको नहीं छोड़ेगा। आरोपी शख्स की पहचान लुइज एंटोनियो के रूप पर हुई है।
सूत्रों के अनुसार, जिस घर से महिला और उसके बच्चों को कैद कर रखा था। वहां बहुत अंधेरा रहता था। घर बहुत गंदी हालत में था। वहां पर लाइट भी बहुत कम थी। बच्चों को घर में रस्सी से बांधकर रखा गया था। मिलिट्री पुलिस के कैप्टन विलियम ओलिविएरा बताते हैं कि जब उनकी टीम ने बच्चों की हालत देखी तो उन्हें यह लगा कि यहज्यादा दिन तक नहीं जी पाएंगे। वो इतने ज्यादा कुपोषित हो चुके थे की अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है।
यह भी पढ़े: दिल्ली में खत्म हुई शराब पर मिलने वाली बंपर छूट, जानें नई नीतियां