फ्लाइट में विंडो सीट के लिए महिला व यात्री में हुई मारपीट, देखें वायरल वीडियो

दोनों यात्रियों के बीच में गाली गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर दोनों यात्रियों के परिवार वाले भी इस...

फ्लाइट के अंदर फाइट के कई बार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सामने आते रहते हैं। इसी दौरान इस बार ब्राजील से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें फ्लाइट की विंडो सीट के लिए एक महिला व एक यात्री के बीच हुआ झगड़ा बहुत आगे बढ़ गया।

पहले तो दोनों यात्रियों के बीच में गाली गलौज शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई और फिर दोनों यात्रियों के परिवार वाले भी इस दौरान वहां मौजूद थे। यात्रियों के बीच भी जमकर लात घूंसे चल गए। बता दे की, यह मामला ब्राजील की एक फ्लाइट का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो फरवरी, वर्ष 2023 को यह सब हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक फ्लाइट के विंडो सीट थी जोकि महिला की सीट नहीं थी। महिला अपने बच्चे के साथ वहां पर पहुंची थी और फिर उसने व्यक्ति से उस सीट के लिए अनुरोध किया तो शख्स ने सीधा मना कर दिया। यह बात शायद महिला को कुछ ज्यादा चुभ गई और फिर महिला की शख्स से कहासुनी हो गई और फिर धीरे-धीरे बात इतनी ज्यादा आगे बढ़ गई कि दोनों यात्रियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामले में किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि ये सब क्या हो रहा है।

करीब दो घंटे तक यह सब चलता रहा। एक तरफ दोनों परिवार आपस में लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ फ्लाइट का पुरे का पूरा स्टाफ उन सबको अलग करने की कोशिश में लगा हुआ था, लेकिन वे फिर भी शांत नहीं हो रहे थे। आखिर में फ्लाइट के पायलट ने जाकर झगड़ रहे यात्रियों को शांत कराया। लगातार लड़ाई होने के चलते फ्लाइट लगभग दो घंटे तक लेट हो गई।

Accherishtey

ये भी पढ़े: दिल्ली में करोड़ों चालान पेंडिंग, इस दिन लगेगी चालान निपटारे के लिए लोक अदालत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!