धरती पर मंडरा रहा है एक बड़ा खतरा, टकरा सकता है सौर तूफान

इस खतरे को लेकर वैज्ञानिकों ने भी अपनी चिंता दिखाई है। यह तूफान धरती की ओर 21.74 लाख किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा है।

धरती की ओर एक बड़ा खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। इस खतरे को लेकर वैज्ञानिकों ने भी अपनी चिंता दिखाई है। जानकारी के अनुसार, यह तूफान धरती की ओर 21.74 लाख किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से बढ़ रहा है।

दरअसल, कोलकाता स्थित द सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पेस साइंसेज (CESSI) के वैज्ञानिकों ने 28 मार्च 2022 को सूरज में भयानक विस्फोट देखे थे।

बता दे कि वैज्ञानिकों ने दो खतरनाक स्पॉट देखे हैं। इन स्पॉट को वैज्ञानिकों ने नाम भी दिया है। इसके मुताबिक पहला स्पॉट AR 12975 और दूसरा स्पॉट AR12976 है।

इस सौर लहर की गति 21.85 लाख किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका मतलब यह है कि धरती से काफी ज्यादा ऊर्जा के तीव्र प्लाज्मा किरणों का टकराव होने वाला है।

ऐसें में वैज्ञानिकों की माने तो यह मध्यम दर्जे का सोर तूफान है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह दोनों स्पॉट अभी एक्टिव हैं और M/X क्लास के सौर लहर पैदा कर रहे हैं।

हालांकि, Cessi के एक फिजिसिस्ट के मुताबिक इस सौर तूफान से इंसानों को घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 से ही यह सोलर साइकिल सक्रिय हो चुका है और 11 सालों तक यह ऐसे ही सक्रिय रहेगा। ऐसें में इसकी तीव्रता 2025 में ज्यादा रहने की उम्मीद है।

Insta loan services

ये भी पढ़े: क्या मोबाइल के इस्तेमाल से होती है गंभीर बीमारी, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!