बैंकॉक में घूमने के लिए भारतीय लोगों की बड़ी संख्या, ये हैं 5 वजहें

बैचलर पार्टी हो या फिर किसी भी दोस्तों के साथ मस्ती करने का प्लान हो, भारतीय टूरिस्ट अधिकतर बैंकॉक जाना ही पसंद करते हैं। हर साल बैंकॉक

बैचलर पार्टी हो या फिर किसी भी दोस्तों के साथ मस्ती करने का प्लान हो, भारतीय टूरिस्ट अधिकतर बैंकॉक जाना ही पसंद करते हैं। हर साल बैंकॉक जाने वाले भारतीय टूरिस्ट की अब संख्या में बढ़ोतरी देखने में आ रही है। यूं तो थाईलैंड बेहद ही खूबसूरत देश हैं, जहां पर बेहद फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, पर थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया एक ऐसी जगह है, जहां पर आपको नाचते- गाते, हंसते- खेलते जवान लड़के – लड़कियां भी मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, यहां की नाइट लाइफ भी फेमस है। यहां का माहौल भी काफी शानदार है। बता दें, बाकि देशों की अपेक्षा भारतीय लोग थाईलैंड घूमना पसंद करते हैं, जिसके पीछे काफी वजह हैं। इलसिए आइए इस बारे में जानते हैं।

वीजा को लेकर नहीं होती कोई परेशानी

थाईलैंड सरकार ने भारतीय टूर‍िस्‍ट के लिए बैंकॉक वीजा-फ्री ट्रैवल के वक्त 11 नवंबर, 2024 तक बढ़ाया है। यानी भारतीय टूरिस्ट बिना कसी वीजा के अब ट्रैवल कर सकते हैं तथा थाईलैंड के बैंकॉक और पटाया में काफी खूबसूरत यादें भी हम बना सकते हैं। इतना ही नहीं थाईलैंड जब वीजा-फ्री ट्रैवल की अनुमति नहीं दे, तो उस वक्त वीजा ऑन अराइवल की सहूलियत मिलती है। यह सुविधा टूर से पहले वीजा को लेकर होने वाली समस्याओं से लोगों को बचाती है। इसलिए देश के लोगों को बिना किसी परेशानी के थाईलैंड पहुंच जाते हैं।

ज्यादा महंगी नहीं होती टिकट

यदि भारत से थाईलैंड हवाई जहाज से आते हैं, तो आप सिर्फ 4 घंटे में यहां पर पहुंच सकते है। हालांकि यहां पर आने के लिए टिकट इतनी महंगी भी नहीं होती है, वहीं यदि एडवांस बुकिंग की जाए, तो आपको टिकट और भी किफायती दाम में सस्ती मिल जाती है। बाकि देशों की तुलना में यहां घूमना- फिरना काफी सस्ता पड़ जाता है।

शानदार है यहां का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम

थाईलैंड में ट्रांसपोर्टेशन बहुत सुविधाजनक है और यहां के लोगों का बर्ताव भी भारतीय लोगों के लिए काफी अच्छा है। एयरपोर्ट से शहर के हर एक जगह के लिए कैब और बस चलती है। जिसके साथ ही छोटी दूरी के लिए आप टुक-टुक का प्रयोग कर सकते हैं, जो महंगी भी नहीं होती। अगर आप बैंकॉक से देश के किसी भी हिस्से में ट्रैवल कर चाहते हैं, तो ‘मो चिट बस टर्मिनल और एक्कामाई बस टर्मिनल पर जाते हैं।

आपको इंटरसिटी बसें मिलेंगी जो आपको थाईलैंड में किसी भी जगह पर ले जा सकती हैं। बैंकॉक कई बस नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ रखा है। अगर आप चोन बुरी, पटाया, और अयुत्या घूमना चाहते हैं, तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करते हैं। यहां पर आईलैंड पर जाने के लिए फैरी सर्विस भी है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!