America: सैंडविच में छिपा कर बेच रहा था दंपति परमाणु पनडुब्बियों की जानकारी FBI ने धर दबोचा

अमेरिकी नौसेना (US Navy) के एक परमाणु इंजीनियर (Nuclear Engineer) और उनकी पत्नी पर परमाणु पनडुब्बियों (US Nuclear Submarine) की गुप्त जानकारियां बेचने का आरोप लगा है। 

अमेरिकी नौसेना (US Navy) के एक परमाणु इंजीनियर (Nuclear Engineer) और उनकी पत्नी पर परमाणु पनडुब्बियों (US Nuclear Submarine) की गुप्त जानकारियां बेचने का आरोप लगा है। 

बताया जा रहा है कि यह दंपति जिसको जानकारी दे रहे थे वह और कोई नहीं बल्कि एक एफबीआई (FBI) एजेंट थे। 

वहीं अमेरिका (America ) के न्याय विभाग ने बीते दिन (रविवार) को इस बात की जानकारी दी और बताया कि 42 वर्षीय जोनाथन टोएबे (Jonathan Toebe) और उसकी 45 वर्षीय पत्नी डायना (Diana) को वेस्ट वर्जीनिया से गिरफ्तार किया गया है. 

ऐसे छुपाकर देते थे इंक्रिप्टेड मेमोरी कार्ड 

अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी के इंजीनियर और उसकी पत्नी पर क्रिप्टो में 70,000 डॉलर का भुगतान, इंक्रिप्टेड मेमोरी कार्ड को सैंडविच या च्यूइंग गम के पैकेट में छिपाकर सीक्रेट जानकारी विदेशी सरकार को देने का आरोप लगाया गया है। 

हालाँकि उन्हें यह नहीं पता था की वे एक अंडरकवर एफबीआई एजेंटों के साथ डील कर रहे थे, और दंपति ने एजेंटों को कोड वर्ड में कई मेल भी किए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन टोएबे ने यूएस नौसेना संचालन के प्रमुख, शाखा में शीर्ष अधिकारी के कार्यालय में 15 महीने तक काम भी किया था।

Tax Partner

ये भी पढ़े: WHO ने दी मलेरिया की पहली वैक्सीन को मंजूरी

 

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!