अमेरिकी सिख नौसैनिक को ड्यूटी के दौरान मिली पगड़ी पहनने की इजाज़त

अमेरिका के 26 वर्षीय सिख अमेरिकी नौसेनिक अधिकारी सुखबीर तूर को कुछ सीमाओं के साथ पगड़ी पहनने की अनुमति दे दी गई है

अमेरिका के 26 वर्षीय सिख अमेरिकी नौसेनिक अधिकारी सुखबीर तूर जोकि लेफ्टिनेंट हैं, उन्हें कुछ नियमों के साथ पगड़ी पहनने की इजाज़त दे दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, तूर समान्य ड्यूटी के समय पगड़ी पहन सकते हैं , लेकिन युद्व के दौरान तैनाती पर वह ऐसा नहीं कर सकते। वैसे आपको बता दें कि 246 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है।

ग़ौरतलब है कि नौसेनिक अधिकारी सुखबीर तूर ने अमेरिका के सामने पूर्ण धार्मिक आज़ादी की मांग रखी है, और उनकी मांग नहीं पूरी होने पर वह कोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर विचार भी कर रहें हैं।

खबर के मुताबिक, लेफ्टिनेंट तूर अपनी 5 सालों की सेवाओं में रोज़ सुबह अमेरिकी नौसेनिक कोर की यूनिफार्म पहनते आए हैं और अब उनकी सिर पर पगड़ी पहनने की ख्वाहिश भी पूरी हो गई है। मरीन कोर के इतिहास में सुखबीर तूर पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पगड़ी पहनने की अनुमति दी गई है।

Tax Partner

इसी के साथ तूर ने 1 इंटरव्यू में कहा है कि ‘ आख़िरकार मुझे मेरे विश्वास और देश में से किसी एक को चुनने की नौबत नहीं आई। में जैसा हूं वैसा ही रहते हुए दोनों का सम्मान करता हूं’। हालांकि तूर ने इस अधिकार को पाने के लिए काफी संघर्ष किया है।

बहरहाल, इस साल जब तूर का प्रमोशन हुआ और वह कैप्टन बने तो उन्होंने अपील करने का फैसला किया था।

ये भी पढ़े: Indian Railway: रेलवे ने लांच की बायोमेट्रिक टोकन मशीन, जानें इसके फायदे

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!