नमाज के बाद मदरसे में हुआ बम धमाका, 15 लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में आज बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में एक भयानक बम विस्फोट हुआ है

आप को बता दें समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर एक बड़ा बम धमाका हुआ है। और यह धमाका जहदिया मदरसे में उस वक्त हुआ था, जब सभी लोग दोपहर की नमाज अदा कर चुके थे। इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मोके पर ही मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए है।
अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में आज बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में एक भयानक बम विस्फोट हुआ है। और इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मोके पर ही मौत हो गई है जबकि 27 घायल लोग हो गए। यह धमाका दोपहर की नमाज के बाद ही हुआ। बता दें अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से ये रिपोर्ट दी।
तालिबान के अधिकारी का ये कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए इस बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मोके पर ही मौत हो गई। और इस हमले की अब तक किसी भी समूह ने कोई भी जिम्मेदारी नहीं ली है। साथ ही विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से भी अब तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़े: Road Accident: ट्रक और रोडवेज बस की हुई टक्कर, छह की मौत, 15 हुए घायल










