Cyclone Michaung :5 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के तट पर करेगा लैंडफॉल
मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्र प्रदेश और उससे सटे राज्य तमिलनाडु के तटों पर चक्रवात का अलर्ट किया है जारी

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश और उसके आसपास के तमिलनाडु तटों पर मिचौंग च की चेतावनी जारी की है। इस चक्रवाती तूफान के बदलते मौसम का अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव क्षेत्र 2 दिसंबर डीप डिप्रेशन में बदल गया। इसमें अगले 12 घंटों में चक्रवाती तूफान की उम्मीद है।
साउथ सेंट्रल रेलवे ने मिचौंग साइक्लोन के चलते 144 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसमें 118 ट्रेन लॉन्ग रूट की हैं। तमिलनाडु में SDRF ने 100 जवानों को तैनात किया है।
विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर की सुबह तूफान आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मच्छलीपट्टनम तटों के बीच लैंडफॉल करेगा। उस समय तूफान की गति 80-90 किमी प्रति घंटे हो सकती है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तमिलनाडु, बेंगलुरु, हैदराबाद, नई दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ, विशाखापत्तनम, तिरुपति, पुडुचेरी सहित अन्य रूट पर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
इस अलर्ट के चलते विजयवाड़ा जनशताब्दी, निजामुद्दीन चेन्नई दुरंतो, गया चेन्नई एक्सप्रेस और बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल जैसी 144 ट्रेनें रद्द की गई हैं।
तमिलनाडु, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई, तेनकासी, थूथुकुडी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी जिलों में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में भी भारी वर्षा की संभावना है, जो कि अलग-अलग स्थानों पर 3 और 4 दिसंबर को हो सकती है।
ओडिशा में भी 4-5 दिसंबर को तटीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, और सात तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा गया है।
पुडुचेरी में भी 4 दिसंबर को सभी कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है।
साइक्लोन मिचौंग का नाम म्यांमार देश ने दिया है, जो कि ताकत और लचीलापन का प्रतीक होता है। यह छठा तूफान है, जो कि बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में बना है।










