लंदन यात्रा पर गए रक्षा मंत्री ब्रिटेन के रक्षा मंत्री के साथ हुई बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार 09 जनवरी, 2024 को लंदन में ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ बैठक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लंदन पहुंचकर मंगलवार को अपना कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने टेविस्टॉक स्क्वैयर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी ने लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज में 1888 से 1891 तक कानून की पढ़ाई की थी।

 

राजनाथ सिंह ने यूके के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में रक्षा, सुरक्षा और सहयोग के कई मामलों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से रक्षा औद्योगिक सहयोग पर बातचीत हुई।

 

ग्रांट शाप्स ने दोनों देशों के बीच रिश्तों की महत्ता पर जोर दिया और साझा लक्ष्यों के साथ स्वाभाविक भागीदारी की बात की। राजनाथ सिंह ने भारत और यूके के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग की सराहना की।

 

इस द्विपक्षीय रक्षा बैठक के बाद, भारत और यूके ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए। पहला समझौता द्विपक्षीय इंटरनेशनल कैडेट एक्सचेंज प्रोग्राम के संचालन को लेकर हुआ। दूसरा समझौता रक्षा अनुसंधान और विकास में सहयोग को लेकर था। ये समझौते दोनों देशों के बीच लोगों और युवाओं के बीच आदान-प्रदान और रक्षा अनुसंधान सहयोग को गति प्रदान करेंगे।

 

9 जनवरी को भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रवासी भारतीय समुदाय के समृद्ध योगदान को याद किया जाता है। राजनाथ सिंह ने बैठक से पहले हॉर्स गार्ड्स परेड ग्राउंड में रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!