17 मिनट में डॉक्टरों ने किया कमाल, मर चुके बच्चे को ऐसे किया जिंदा!
चमत्कार जैसी चीज पर विश्वास न करने वाले लोगों को इस मामले के बारे में जानकर भरोसा होने लग जाएगा। सिर्फ 17 मिनट के अंदर डॉक्टरों ने ऐसा...

डॉक्टर्स को किसी कारण से ही भगवान का दर्जा दिया गया है और आपने कई बार फिल्मों में डॉक्टर्स को यह कहते हुए सुना होगा कि मरीज को अब दवा की नहीं बस दुआ की जरूरत है। आपको बता दे की इस बार जो चमत्कार हुआ है, वो किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि वाकई में ब्रिटेन में घटित एक घटना है।
17 मिनट तक रुकी रहीं बच्चे की सांसें
ब्रिटेन के डॉक्टरों ने एक मां की गोद सूनी होने से बचा लिया और ये पूरी घटना एक महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी के वक्त हुई। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इस बच्चे का जन्म डिलीवरी के तय वक्त से करीब 10 हफ्ते पहले हुआ। पैदा होते ही बच्चे ने सांस लेना बंद कर दिया था। और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ये बच्चा कुल 17 मिनट तक सांस ही नहीं ले पाया था।
बच्चे के परिवार वालों का हुआ बुरा हाल
वहां मौजूद डॉक्टर्स लगातार जी जान लगाकर बच्चे की सांस वापस लाने की कोशिशों में जुटे हुए थे और वहीं परिवार की हिम्मत टूटने लगी थी और सबका रो-रो कर काफी बुरा हाल हो गया था। लैब ले जाकर प्रीमेच्योर बच्चे का उपचार शुरू किया गया। इसके बाद अचानक चमत्कार हुआ और फिर बच्चे की सांसें वापस लौट आईं और फिर बच्चे ने अचानक से रोना शुरू कर दिया। तीन महीने तक बच्चे को हॉस्पिटल में रखा गया।
कैसे हुआ ऐसा चमत्कार?
डॉक्टरों की कोशिशों और साथ ही भगवान की कृपा से बच्चे की जान बच गई। आपको बता दें कि बच्चा बोहोत कमजोर था और बच्चे को सेहतमंद करने के लिए उसे ब्लड चढ़ाया गया। डॉक्टर्स ने सलाह देते हुए ऑक्सीजन सपोर्ट पर बच्चे को उसके परिवार वालों को सौंप दिया। गनीमत यह रही कि बच्चे की सांस रुकने के कारण से बच्चे के दिमाग पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ा।
ये भी पढ़े: चोरों का भी होता है ईमान! 20 लाख के गहने चुराए, फिर 5 लाख के लौटा दिए










