सूअर की किडनी इंसान के शरीर में लगाने में कामयाब हुए डॉक्टर, मरीजों को मिलेगा नया जीवन

मानव जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक नई नई खोज करते रहते है। ऐसे में मेडिकल साइंस के वैज्ञानिक ने एक ऐसी कामयाबी हासिल की है।

मानव जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए वैज्ञानिक नई-नई खोज करते रहते है। ऐसे में मेडिकल साइंस के वैज्ञानिक ने एक ऐसी कामयाबी हासिल की है। जिसकी आज की लाइफस्टाइल में बेहद जरूरत महसूस की जा रही थी।

आपको बता दें किडनी ख़राब होने या उसका कोई विकल्प ना मिलने से दुनिया में काफी बड़ी समस्या बनी हुई थी। ऐसे में अमरीकी डॉक्टरों ने इस मामले में एक बड़ी खोज करते हुए एक सूअर की किडनी को इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है।

बता दें कि इसकी कई तरह से जाँच करने के बाद साफ हो गया कि, सूअर की किडनी इंसान के शरीर में अच्छी तरह से काम कर रही है वही डॉक्टरों का इस बारे में कहना है कि शरीर के इम्यून सिस्टम ने किडनी को तत्काल ख़ारिज नहीं किया है।

ट्रांसप्लांट की पूरी प्रक्रिया न्यूयॉर्क सिटी में एनवाईयू लैंगन हेल्थ सेंटर में की गई। जानकारी के अनुसार ट्रांसप्लांट से पहले सूअर के जीन को बदला गया था। ताकि इंसान का शरीर इसे तुरंत ख़ारिज ना कर दें।

ऐसा पहली बार है कि किसी इंसान के शरीर में जानवर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। इससे पहले भी ऐसे की कोशिश की गई थी पर वो असफल रही थी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

जानकारी की मुताबिक एक ब्रेन डेड मरीज की किडनी काम नहीं कर रही थी। ऐसे में उसके अंदर सूअर की किडनी लगाई गई थी। हालांकि ये काम करने से पहले उनके परिवार वालों से अनुमति मागि गई फिर यह प्रयोग शुरू किया गया था।

इस सफलता के बाद भी अभी बहुत कुछ खोजा जाना बाकी है। डॉक्टर अब यह खोजने की कोशिश कर रहे है कि लंबी अवधि में इसका क्या परिणाम होता है।

Tax Partner

ये भी पढ़े : दिल्ली में बदमाशों ने बीच सड़क पर बेहरमी से किया लड़की का कत्ल

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!