आज से शुरू हुआ बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव, सुनिश्चित किए गए सुरक्षा के सारे इंतज़ाम

देशभर में शारदीय नवरात्र के आयोजन के साथ बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव सुरक्षा के सारे इंतज़ाम के साथ शुरू हो गया

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के उत्सव की आगमनी तिथि के साथ-साथ पूरे देश में अब इस धार्मिक महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। शारदीय नवरात्रि के आयोजनों के साथ इस साल दुर्गा पूजा के उत्सव का आयोजन पूरे जोर-शोर से हो रहा है।

 

यह पूजा पांच दिनों तक मनाई जाएगी, और इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 24 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन नदियों और जलाशयों में मूर्तियों के विसर्जन के साथ होगा।

 

दुर्गा पूजा बांग्लादेश के हिंदू समुदाय के लिए विशेष महत्व रखती है और यह उनके सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है।

ढाका शहर में इस वर्ष 244 पूजा मंडप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोग भजन-कीर्तन, चंडीपाठ, नृत्य प्रतियोगिताएं, जुलूस और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे।

पुलिस ने सुरक्षा के लिए पूजा पंडालों में पुख्ता इंतजाम किया है, और ढाका के प्रमुख पूजा स्थलों जैसे कि ढाकेश्वरी मंदिर, रामकृष्ण मिशन आश्रम, रमना काली मंदिर, जगन्नाथ हॉल और बनानी पूजा मंडप पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ पूजा का आनंद निर्भीक रूप से मना सकें।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!