G-20 summit: जानें प्रधानमनंत्री Narendra Modi की 5 दिन की विदेश यात्रा का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 Summit में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुँच चुके है आपको बता दें की नरेंद्र मोदी पांच दिन कि दिवसीय विदेश यात्रा पर है जिसके लिए वह देर रात को भारत से रवाना हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G-20 Summit में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुँच चुके है आपको बता दें की नरेंद्र मोदी पांच दिन कि दिवसीय विदेश यात्रा पर है जिसके लिए वह देर रात को भारत से रवाना हुए थे। इसी के साथ नरेंद्र मोदी स्कॉटलैंड के ग्लासगो भी जाएंगे।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी रोम में कोरोना महामारी के स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा करेंगे।

यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयान में कहा था कि वह इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी (Mario Draghi) के बुलावे पर, 29 से 31 अक्टूबर को रोम और वैटिकन सिटी में रहेंगे। इसके अलावा 1 से 2 नवंबर तक ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के निमंत्रण पर यूके के ग्लासगो की यात्रा करेंगे।

कोरोना महामारी के बाद ये G20 का पहला सम्मेलन है जिसमे दुनियां के बड़े नेता आमने सामने होंगे।

रोम के बाद ग्लासगो के लिए होंगे रवाना

जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर को G20 सम्मेलन के बाद, वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के लिए पार्टियों के 26वें सम्मेलन (COP-26) में हिस्सा लेने के लिए ग्लासगो के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि सीओपी-26 में वह सभी स्टेकहोल्डर देशों के नेताओं और अंतर-सरकारी संगठनों से मुलाकात करेंगे जिससे विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Tourist Places: सिर्फ 5000 रुपये में कर सकते हैं इन 3 जगहों की शानदार ट्रिप

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!