America जाने का इंतज़ार कर रहे भारतीयों के लिए आई अच्छी खबर, जानें यहां

अमेरिका (America) जाने का इंतज़ार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।

अमेरिका (America) जाने का इंतज़ार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है जो बाइडेन(Joe Biden) प्रशासन ने विदेशी नागरिकों की एंट्री को लेकर नई नीति की घोषणा की है यह नीति 8 नवंबर से लागू होगी।

आपको बता दें जो लोग वैक्सीनेशन करवा चुके है उन्ही लोगों को देश में प्रवेश दिया जाएगा, विदेशी नागरिकों को विमान में प्रवेश करने से पहले टीकाकरण के साथ-साथ तीन दिन पहले की नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट भी दिखानी होगी।

जो बाइडेन प्रशासन के इस कदम से उन लोगों को फायदा मिलेगा जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं और अमेरिका जाना चाहते हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण मार्च 2020 से गैर-जरूरी यात्राओं पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

‘अपनों’ के लिए भी सख्त किए नियम

वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा की पिछले साल कोरोना की वजह से लगे प्रतिबंधों के खत्म होने की शुरुवात हो गई है नई नीति के अनुसार टीका लगवा चुके विदेशी नागरिक अमेरिका आ सकेंगे।

इसके आलावा बिना टीका लगवाए लौटने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए भी जांच के नियम सख्त किए गए हैं, ऐसे लोगों को यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले और अमेरिका पहुंचने के एक दिन के भीतर कोरोना की जांच करवानी होगी, फुल वैक्सीनेशन वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी।

Vaccine नहीं, तो एंट्री भी नहीं

रिपोर्ट में बताया गया है की अमेरिका 8 नवंबर से भारत और कई अन्य देशों सहित यूरोप के 26 देशों से आने वाले उन विदेशी यात्रियों को प्रवेश की अनुमति देगा जिनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और बिना टीकाकरण वाले विदेशियों को प्रवेश से रोक दिया जाएगा।

radhey krishna auto

यह भी पढ़े: दिल्ली में एम्स के डॉक्टर ने महिला सहयोगी को घर बुलाकर किया रेप

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!