Afghanistan में हिंदुओं और सिखों ने मिलकर यूं मनाई नवरात्रि, सामने आया वीडियों

अफगानिस्तान में इस वक्त हर जगह डर का माहौल बना हुआ है इस बीच नवरात्रो के शुभ मोके पर सिख और हिंदुओं (अल्पसंख्यक समुदाय) ने मिलकर मंदिर में कीर्तन और जगराता किया।

अफगानिस्तान में इस वक्त हर जगह डर का माहौल बना हुआ है। इस बीच नवरात्रो के शुभ मोके पर सिख और हिंदुओं (अल्पसंख्यक समुदाय) ने मिलकर मंदिर में कीर्तन और जगराता किया।

दरअसल मंगलवार को हिंदुओं ने काबुल में स्थित असमाई मंदिर (Asamai Mandir) में कीर्तन और जागरण किया, जिसका एक वीडियो भी सामने आया हैं।

जानकारी के मुताबिक, काबुल में स्तिथ असमाई मंदिर की मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष राम शरण सिंह ने कहा कि जागरण और कीर्तन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें जरूरतमंदों को खाना खिलाया गया था। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग जुटे थे, जिसमें अफगान में रहने वाले हिंदुओं के साथ सिख भी शामिल थे।

बता दें कि वहां रह रहे हिंदू और सिखों ने भारत सरकार से उनकों जल्द अफगानिस्तान से निकालने की अपील भी की है वहां के लोगो का कहना है कि फ़िलहाल अफगान के हालात अच्छे नहीं है और उन्हें काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है।

radhey krishna auto

यह भी पढ़े: America: सैंडविच में छिपा कर बेच रहा था दंपति परमाणु पनडुब्बियों की जानकारी FBI ने धर दबोचा

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!