भारत-ऑस्ट्रेलिया 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता

रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों के साथ करेंगे दूसरी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता व्यापक मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संवाद वार्ता और द्विपक्षीय रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन होने जा रहा है। इस बैठक के जरिए, दोनों देशों की आपसी हितों, रक्षा और सुरक्षा के व्यापक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 

ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स भारत का दौरा करेंगे, जहां उन्हें 19 से 20 नवंबर के बीच भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संवाद वार्ता की सह-अध्यक्षता करनी है। इस दौरान, रिचर्ड मार्ल्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भी शामिल होंगे।

 

20 नवंबर को रक्षा सहयोग पर एक द्विपक्षीय बैठक रिचर्ड मार्ल्स और राजनाथ सिंह के बीच होगी और उसके बाद 2+2 संवाद वार्ता होगी। इस संवाद में राजनाथ सिंह और भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वोंग के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे।

 

2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद वार्ता का उद्घाटन वर्ष 2021 के सितंबर में नई दिल्ली में हुआ था। इसके माध्यम से भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत सामरिक साझेदारी का संकल्प दिखाया था।

 

रक्षा मंत्री मार्ल्स की इस यात्रा से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच आपसी हितों, साझेदारी की विस्तारित संभावनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Accherishtey</a

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!