Israel Hamas War: समझौते के अंतर्गत हमास ने कुछ बंधकों को किया रिहा

इस्रायली सेना ने बताया कि 9 महिलाओं और 17 साल की एक लड़की समेत इस्रायल के 10 नागरिकों को कल गजा में रेडक्रोस को सौंपा गया

इस्रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध विराम समझौते के अंतर्गत, इस्रायली कैदियों की रिहाई के बदले में हमास ने एक और समूह के कुछ बंधकों को रिहा किया।

 

इस्रायली सेना ने बताया कि 9 महिलाओं, एक 17 साल की लड़की सहित 10 इस्रायली नागरिकों और 2 थाइलैंडी नागरिकों को गजा में रेडक्रोस को सौंपा गया।

 

बाद में, इस्रायल ने 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इसके साथ ही, अब तक इस्रायल ने 180 कैदियों को रिहा किया है।

 

युद्धरत पक्षों के बीच शुरू में 4 दिन का युद्ध विराम तय था, जिसे मंगलवार को समाप्त होना था, लेकिन मध्यस्थता कर रहे कतर ने बताया कि युद्ध विराम 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है।

 

युद्ध विराम के दौरान, हमास ने गजा में बंधक बनाए गए 81 लोगों को रिहा किया, जिनमें से 61 इस्रायली थे।

 

दोनों ओर से बंधकों और कैदियों की अदला-बदली के सिलसिले को पांच दिन हो चुके हैं।

 

इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यनयाहू ने कहा है कि उनके देश का सैन्य अभियान युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद भी चलेगा और हमास के खात्मे तक जारी रहेगा।

 

हमास के सूत्रों के अनुसार, इस्रायल के सैन्य अभियान में साढ़े 14 हजार लोग मारे गए और डेढ़ हजार लोग लापता हैं।

 

सात अक्टूबर को हमास ने इस्रायली सीमा में घुसपैठ कर हमला किया, जिसमें 1200 लोग मारे गए और 240 लोगों को बंधक बनाया गया था।

 

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!