Nepal Flood: बॉर्डर के पास बनी झील से बढ़ा खतरा, 72 घंटे में टूटने का अलर्ट

नेपाल में भोटेकोसी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। चीन की ओर से जारी चेतावनी के बाद नेपाल-चीन सीमा .....

बॉर्डर के पास बनी झील से बढ़ा खतरा, 72 घंटे में टूटने की आशंका; हाई अलर्ट

नेपाल में भोटेकोसी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं। चीन की ओर से जारी चेतावनी के बाद नेपाल-चीन सीमा से लगे इलाकों में संभावित खतरे को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ के कारण नदियों के प्रवाह में रुकावट आने से नेपाल में छोछेन खोला और पुरेपू त्सांगपो नदियों के संगम क्षेत्र के पास एक बड़ी अवरोधक झील (Barrier Lake) बन गई है। चीन ने आशंका जताई है कि अगर यह झील टूटती है तो नीचे की ओर बसे इलाकों में अचानक भारी मात्रा में पानी पहुंच सकता है।

झील में जमा है लाखों घन मीटर पानी

काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के जल संसाधन मंत्रालय ने गुरुवार को इस स्थिति को लेकर अलर्ट जारी किया। बताया गया कि गुरुवार सुबह तक झील में करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा होने का अनुमान था |चिंता की बात यह है कि झील का पानी पहले ही बाहर निकलकर बहने लगा है। ऐसे में इसके और बढ़ने या अचानक टूटने की स्थिति में भोटेकोसी नदी के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

72 घंटे बेहद अहम

चीन की चेतावनी के बाद प्रशासन संभावित स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, झील के कमजोर होने या टूटने की स्थिति में अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।भोटेकोसी नदी में पहले आई बाढ़ से पहले ही कई इलाकों में नुकसान हुआ है। ऐसे में नई बनी झील को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

चीन की चेतावनी के बाद बढ़ाई गई निगरानी

चीन की ओर से मिले अलर्ट के बाद संबंधित एजेंसियों को संभावित खतरे पर नजर रखने के लिए सतर्क किया गया है। नदी के जलस्तर और झील की स्थिति में होने वाले बदलावों पर निगरानी रखी जा रही है।फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यह है कि यदि अवरोधक झील अचानक टूटती है, तो जमा पानी बेहद तेज गति से नीचे की ओर आ सकता है और पहले से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!