तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस होर्ता से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी और तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस होर्ता ने संबंधों को मजबूत बनाने पर की बातचीत, वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन डोनो में शामिल थे दोनों नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति खोसे रामोस-होर्ता के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की। इस मौके पर, दोनों नेताओं ने भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की चर्चा की।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने बैठक को विशेष बताया। उन्होंने महात्मा मंदिर में हो रही इस बैठक को गांधी जी के प्रभाव के कारण और भी ख़ास बताया।

 

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति को आसियान में तिमोर-लेस्ते की आगामी सदस्यता के लिए बधाई दी। उन्होंने तिमोर-लेस्ते को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

 

बैठक में भारतीय और तिमोर-लेस्ते के बीच स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, ऊर्जा, आईटी, फिनटेक, क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई।

 

इस महत्वपूर्ण मंच पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी मौजूद रहे।

 

तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति रामोस-होर्ता ने वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान भाग लिया, जो गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने उनका स्वागत करके किया।

 

इस यात्रा को दोनों देशों के बीच राज्य प्रमुख स्तर की पहली ऐतिहासिक यात्रा के रूप में माना जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन विकास को बढ़ावा देने और अवसर पैदा करने के लिए एक वैश्विक मंच बना हुआ है।

Accherishtey

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!