विश्व

Russia-Ukraine Conflict: क्या है रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की वजह?

दोनों के बीच विवाद ये है कि यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो का सदस्य देश बनना चाहता है और रूस इसका विरोध कर रहा है

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल दोनों के बीच विवाद ये है कि यूक्रेन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन यानी नाटो का सदस्य देश बनना चाहता है और रूस इसका विरोध कर रहा है।

नाटो देशों पर ठने इस पूरे विवाद ने एक नई युद्ध की संभावना को जन्म दिया है जिसमें एक से ज्यादा देश भाग ले सकते हैं।

रूस क्यों कर रहा है यूक्रेन का नाटो में शामिल होने का विरोध

बात ये है कि शीतयुद्ध के समय अमेरिका और सोवियत संघ जिसे अब रूस कहा जाता है ने सैन्य गठबंधन बनाये थे। अमेरिका की तरफ से अन्य पश्चिमी देशों को शामिल कर 1949 में नाटो और सोवियत संघ की तरफ से पूर्वी देशों की तरफ से 1955 में वारसा सैनिक संधि की गयी थी।

नाटो एक सैन्य समूह है जिसमें अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे 30 देश शामिल हैं। अब रूस के सामने चुनौती यह है कि उसके कुछ पड़ोसी देश पहले ही नाटो में शामिल हो चुके हैं। अब अगर यूक्रेन भी नाटो का हिस्सा बन गया तो रूस हर तरफ से अपने दुश्मन देशों से घिर जाएगा और अमेरिका जैसे देश उस पर हावी हो जाएंगे।

रूस ने कर ली है यूक्रेन से युद्ध की तयारी

लेकिन अभी यूक्रेन जोकि रूस का पड़ोसी देश है अमेरिका के नेतृत्व में बनाई गयी सैनिक गठबंधन नाटो में शामिल होने की बात कर रहा है जिसका रूस लगातार विरोध कर रहा है।

नाटो देशों पर ठने इस पूरे विवाद ने एक नई युद्ध की संभावना को जन्म दिया है जिसमें एक से ज्यादा देश भाग ले सकते हैं।

रूस ने यूक्रेन से लगी 450 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपने 1,25,000 सैनिकों को तैनात किया है। रूस ने काला सागर में अपने युद्धपोत भी तैनात किए हैं जो खतरनाक मिसाइलों से लैस हैं।

रूस ने यूक्रेन की सीमा पर ड्रोन भी तैनात किए हैं, जो पलक झपकते ही किसी भी सैन्य अड्डे को तबाह कर सकते हैं. रूस ने यूक्रेन को चारों तरफ से घेर लिया है। रूस-यूक्रेन संघर्ष ने दुनिया को दो गुटों में बांट दिया है।

एक तरफ रूस है, जिसे चीन जैसे देशों का समर्थन प्राप्त है और दूसरी तरफ यूक्रेन है, जिसे अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य नाटो देशों से समर्थन मिल रहा है।

Madhavgarh Farms

ये भी पढ़े: रेलवे शुरू करेगा Door to Door Service, अब रेलवे से मंगा सकते हैं कोई भी सामान, जानें कैसे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button