सऊदी अरब सरकार ने दी उमराह न करने वाले लोगों को तवाफ़ करने की इजाज़त

सऊदी अरब सरकार ने उम्रह तीर्थ यात्रियों के अलावा अब आम लोगों को मक्का की सबसे बड़ी मस्जिद (Grand Mosque) में एंट्री की इजाजत दे दी है

सऊदी अरब सरकार ने उम्रह तीर्थ यात्रियों के अलावा अब आम लोगों को मक्का की सबसे बड़ी मस्जिद (Grand Mosque) में एंट्री की इजाजत दे दी है। सऊदी अरब में रहने वाले लोग अब तवाफ़ के लिए जा सकते है।

आपको बता दें कि कोरोना संकट के दौरान लगाई गई रोक में ढील बरतते हुए उमराह ना करने वाले लोगों के लिए भी तवाफ़ की सुविधा शुरू करने का एलान किया है।

जनरल प्रेसीडेंसी के प्रवक्ता हनी हैदर ने बताया कि अभी फ़िलहाल मस्जिद की पहेली मंजिल पर तवाफ़ के लिए अनुमति दी गई है और Eatmarna, Tawakkalna ऐप के जरिए तवाफ़ के लिए बुकिंग की जा सकती है।

Eatmarna और Tawakkaln ऐप के जरिए परमिट जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक तवाफ़ की टाइमिंग कुछ इस तरह से रखी गई है। सुबहे 7 बजे से 10 बजे तक, फिर रात 9 बजे से 11:59 तक और रात 12 बजे से 3 बजे तक का समय रखा गया है।

बता दें कि काबा की परिक्रमा करने को तवाफ़ कहा जाता है। इसके अलावा कोरोना वायरस के सभी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसी के साथ भारत और पाकिस्तान सहित छह देशों की यात्रा से प्रतिबन्ध हटाने का एलान किया है ।

सऊदी अरब के मुताबिक उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनका टीकाकरण हो चूका है और भारतीय लोग 1 दिसंबर से सऊदी के लिए उड़ान भर सकेंगे।

Tax Partner

ये भी पढ़े: ऑटो चालक ने अपहरण कर महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!