थाईलैंड में घूमने वालों को सरकार देगी मुफ्त में घूमने का मौका, गज़ब की होगी ट्रिप

भारतीयों के लिए जब भी विदेश घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले उनके दिमाग में आता है, वो है- थाईलैंड. हर वर्ष देश के सैकड़ों लोग शादी के

Cheap Honeymoon Package: भारतीयों के लिए जब भी विदेश घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले उनके दिमाग में आता है, वो है- थाईलैंड. हर वर्ष देश के सैकड़ों लोग शादी के बाद हनीमून के लिए थाईलैंड पहुंचते हैं लेकिन इस बार जो ऐसी प्लानिंग कर रहे हैं, उनके लिए बेहतरीन मौका है. अगले माह यानि सितंबर से यहां की सरकार बाहर से आने वाले सभी टूरिस्ट्स को फ्री में यात्रा की सहूलियत मिल रही है, यानि एक बड़ा खर्चा अब खुद सरकार ही तरफ से होगा.

थाईलैंड सरकार ने विदेशी सैलानियों के लिए एक काफी आकर्षक योजना का एलान किया है. इस योजना का नाम है -Buy International, Free Thailand Domestic Flights, जिसका उद्देश्य केवल लोग बैंकॉक और फुकेट जैसे बढ़िया शहरों तक ही सीमित न रहें, बल्कि थाईलैंड के ऑफबीट खूबसूरत जगहों पर भी यात्रा करें.

आखिर क्यों मुफ्त यात्रा दे रही है सरकार?
थाईलैंड के पर्यटन तथा खेल मंत्री सोरावोंग थियनथोंग ने कहा कि इस प्लान के लिए 700 मिलियन बाट का बजट कैबिनेट से लिया है. इस योजना को Tourism Authority of Thailand संचालित किया जाएगा और इसका लक्ष्य करीब 2 लाख अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना है.

कैसे मिलेगी फ्री में टिकट?

जो सैलानी दूसरे देशों से थाईलैंड पहुंचेंगे, उन्हें इस योजना के चलते फ्री घरेलू उड़ानें मिलेंगी. जैसे कि भारतीय नागरिक थाईलैंड के लिए इंटरनेशनल टिकट लेंगे, उन्हें इस प्लान से काफी लाभ मिलेगा. एक यात्री को 2 डोमेस्टिक फ्लाइट के टिकट मिलेंगे – एक आने के लिए और एक वापस जाने के लिए. इन उड़ानों में 20 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी.

सरकार एकतरफा टिकट के लिए 1,750 बाट तथा राउंड ट्रिप के लिए 3,500 बाट तक भुगतान करेगी. टिकटें एयरलाइन वेबसाइट, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट, मल्टी-सिटी बुकिंग या फ्लाई-थ्रू सेवाओं द्वारा आपको मिल जाएगी.

कब से कब तक होगी योजना?
यह योजना अब से शुरू होकर दिसंबर 2025 के बीच शुरू रहेगी. यात्रा की वास्तविक अवधि सितंबर से नवंबर 2025 तक है. घरेलू उड़ानों में जिन जगहों को मौजूद किया है, उनमें – UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज शहर, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा थाईलैंड के प्रमुख ऑफबीट इलाके दिए जाएंगे, जहां पर सभी लोग आमतौर पर कम जाते हैं. इस योजना से करीब 8.81 अरब बाट का सीधा राजस्व मिलेगा. इसके साथ ही 21.80 अरब बाट का कुल आर्थिक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: Google का सबसे सस्ता Gemini प्लान हुआ लॉन्च, ChatGPT Go को मिली चुनौती

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!