Russia से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे। रूस के Nizhny Novgorod शहर में रहने वाला एक शख्स जिसका नाम Anatoly Moskvin है जो लड़किओं की लाशों को कब्रिस्तान से चुराकर घर ले जाता था और उन्हें अपने घर में गुड़ियों के रूप में सजाकर रखता था।
आपको बता दें कि इस अपराधी ने शादी करने के लिए मेंटल इंस्टिट्यूट से रिहाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक Anatoly Moskvin ने अपने घर पर 26 लड़किओं की लाशों को रखा था और Moskvin एक समय में इतिहासविद् हुआ करता था।
Anatoly Moskvin की उम्र लगभग 55 साल है। मॉसक्विन साल 2011 के नवंबर में गिरफ्तार हुआ था उसपर यह आरोप था की उसने 3 से 12 साल की लड़किओं की लाशों को कब्र से बाहर निकला है।
जिसके बाद पुलिस ने उसका एक वीडियो भी जारी किया था जिसमे उसने लाशों को सोफे पर रखा हुआ था। रूस पैनल ने मॉसक्विन को कोड के आर्टिकल 244 के तहत दोषी करार कर दिया गया था। जिसके बाद उसको मनोचकित्सक के पास इलाज के लिए भेज दिया गया था।
उसने अपनी गिरफ़्तारी के बाद इंटरव्यू में बच्चों के प्रति सहानुभूति प्रगट करने की कोशिश भी की थी। उसने यह भी कहा था की वह विज्ञानं या काले जादू के जरिये उनकी जिंदगी वापिस ला सख्ता है।
ये भी पढ़े: बच्चों में वैक्सीन लगवाने के बाद दिखते है यह साइड इफेक्ट्स, तो माता-पिता दें ध्यान