Ukraine में 13 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची का किया रेप

यूक्रेन में एक 6 साल की बच्ची के साथ 13 साल के बच्चे ने रेप कर उसको बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है।

यूक्रेन (Ukraine) में एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक छह साल की बच्ची के साथ 13 साल के बच्चे ने रेप कर उसको बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी बच्ची को सेब का लालच देकर अपने साथ ले गया और बलात्कार करने के बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार मिरोस्लावा त्रेताक (Miroslava Tretyak) का शव उसके घर के पास सेब के बागान में मिला था। मासूम के सर पर पत्थर से इतनी बार वार किया है कि उसके सर की हड्डी टूट गई। आपको बता दें कि आरोपी ये जुर्म करने के बाद अपनी उम्र के चलते जेल जाने से बच जाएगा।

इसके अलावा जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब उसकी माँ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जाँच शुरू हुई और पीड़िता के घर के नजदीक ही पुलिस को उसका शव मिला। बॉडी की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए।

पीड़ित परिवार चाहता है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं होगा. क्योंकि यूक्रेन के कानून के मुताबिक, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को जेल नहीं भेजा जाता है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर में आर्थिक विवाद को लेकर होटल मालिक की गोली मारकर हत्या

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!