Pakistan में रैली के दौरान हुई हिंसक झड़प, दागे गए 2500 आंसू गैस के गोले

पाकिस्तान के लाहौर में शुक्रवार को एक रैली के दौरान भयंकर हिंसा देखने को मिली। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो जवान समेत चार लोगों की मोके पर ही मौत हो गई है।

पाकिस्तान के लाहौर में शुक्रवार को एक रैली के दौरान भयंकर हिंसा देखने को मिली। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो जवान समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।

दरअसल इस्लामिक संगठन तहरीक-ए-लब्बैक ने एक रैली निकाली थी और मांग की गई थी कि पाकिस्तानी सरकार उनके नेता साद रिजवी को रिहा कर दें।

पाकिस्तानी सरकार को इस प्रदर्शन की भनक पहले ही थी। इसलिए पुलिस को पहले से ही मौके पर तैनात कर दिया गया था। उदेश्य सिर्फ एक था, इन प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद आने से रोकना। अब उसी उदेश्य को पूरा करने के लिए पुलिस की तरफ से 2500 गैस के गोले दागे गए थे।

जानकारी के अनुसार पिछले साल साद रिजवी को गिरफ्तार किया गया था और जब पाकिस्तान में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था तो उसमें साद रिज़वी ने एहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

खबर के मुताबिक इस हमले के दौरान 15 लोग और भी घायल हुए है। जिनकी स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। इस समय लाहौर में बड़े स्तर पर घेराबंदी कर दी गई है और दोनों एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर कंटेनर लगा दिए गए हैं।

ग़ौरतलब हैं कि जिस समय रिजवी की रिहाई की बात की गई थी ठीक उसी समय फ्रांस के राजदूत के निष्कासन की भी अपील की गई थी। उस मांग के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने नेशनल एसेंबली में एक प्रस्ताव पास करने की कोशिश की थी।

Tax Partner

ये भी पढ़े:  Flying Car में उड़ने का सपना अब जल्द होगा साकार, जाने कब तक करना होगा इंतजार?

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!