महिला ने एक साथ दिया 9 बच्चों को जन्म, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

अभी कुछ माह पूर्व ही इन सभी बच्चों ने अपना पहला जन्मदिवस मनाया था और उस वक्त इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

कुछ वक्त पहले एक साथ नौ बच्चों को जन्म देने वाली चर्चा में आई एक महिला और उसका पूरा परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस महिला ने मोरक्‍को में इन एक साथ 9 बच्चों को जन्‍म दिया था। इन बच्‍चों ने एक ही वक्त में पैदा और जिंदा रहने के कारण से गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में अपना नाम भी दर्ज करवाया था। अब ये सभी 9 बच्चे 19 माह के हो चुके हैं।

दरअसल जिस महिला की हम बात कर रहे है इस महिला का नाम हलीमा किसे है। हलीमा किसे माली की रहने वाली हैं और वे डिलीवरी करवाने के लिए माली से मोरक्‍को गई हुई थीं। बच्‍चों का जन्‍म मई, वर्ष 2021 में मोरक्को में हुआ था। और अब वे इन सभी 9 बच्चों के साथ वापस माली लौट रही हैं। आपको बता दे की इसका मतलब यह हुआ कि इतने बच्चों की डिलीवरी होने के बाद वे रिकॉर्ड 19 महीने बाद घर वापस आई हैं।

बच्‍चों में 5 लड़कियां और 4 लड़के

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में 13 दिसंबर को सभी 9 बच्‍चे मां हलीमा किसे और अपने पिता अब्‍देलकादर अरबे के साथ माली की राजधानी बमाको पहुंचे हैं और नौ बच्‍चों में 5 लड़कियां और 4 लड़के हैं। इन लड़कियों के नाम कदिदिया, फतौमा, हवा, एडमा, ओमू हैं और वहीं लड़कों के नाम मोहम्‍मद 6, ओमर, एल्‍हादजी और बाह नाम है।

इनको सरकार से सहायता भी मिली!

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस परिवार को माली सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी मिली है और जब इन बच्‍चों का जन्‍म हुआ था तो इनका कुल वजन 500 ग्राम से 1 किलोग्राम के बीच में था। प्री-मैच्‍योर होने के कारण इन सभी बच्‍चों का पहला महीना हॉस्पिटल में ही बीता था फिर इसके बाद सभी बच्‍चे मोरक्‍को में किसी अपार्टमेंट में रहने के लिए शिफ्ट हो गए थे और बहुत समय से ये बच्चे इन दो देशों में काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए है।

Accherishtey

ये भी पढ़े: सिरफिरे युवक ने मासूम का गला रेतकर की हत्या, फिर पिया खून, गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!