डिप्रेशन की शिकार महिला ने बच्चों समेत 19वी मंज़िल से लगाई छलांग

रूस में एक महिला ने डिप्रेशन के चलते उठाया खौफनाक कदम, अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाकर 19वीं मंज़िल से कूद गई

रूस में डिप्रेशन की शिकार एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि सुनने वाले दंग रह जाएंगे। दरअसल हुआ यूँ कि एक महिला अपने दोनों बच्चों को गोद में उठाकर 19वीं मंज़िल से कूद गई। आपको बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है।

खबर के मुताबिक मृतक महिला की पहचान ओल्गा ज़ारकोवा के रूप में हुई है। मृतक महिला का पति सैन्य अधिकारी है और अपनी पत्नी की इस खौफनाक खबर के बाद से सदमें में है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। मृतक के पति ने क़त्ल की आशंका से भी इंकार नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार, महिला प्रसवोत्तर डिप्रेशन से जूझ रही थी। कभी-कभी महिलाओं को आफ्टर प्रेगनेंसी के बाद यह परेशानी होने लगती है। महिला ने अपने डिप्रेशन के बारे में अपनी पड़ोसी को भी बताया था।

लेकिन किसी ने इस बात का अंदाजा नहीं लगाया था कि वो इतना खौफनाक कदम उठा लेंगी। मृतक महिला अपने परिवार के साथ मॉस्को की एक बिल्डिंग में 19वे माले पर रहती थीं और वहीँ से उन्होंने छलांग लगाई थी।

बहरहाल ओल्गा ने छलांग लगाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों को इस ज़ालिम दुनिया में अकेले नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए उन्हें भी अपने साथ लेकर जा रहीं है।

Tez Tarrar App

यह भी पढ़े: Afghanistan में हिंदुओं और सिखों ने मिलकर यूं मनाई नवरात्रि, सामने आया वीडियों

 

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!