100 फीट गहरे झरने में युवक ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर बचाई माँ बेटी की जान

अमेरिका (America) के पोर्टलैंड (Portland) में एक शख्स ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर एक महिला और उसकी 2 साल की मासूम बची को बचा लिया

अमेरिका (America) के पोर्टलैंड (Portland) में एक शख्स ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर एक महिला और उसकी 2 साल की मासूम बची को बचा लिया। बताया जा रहा है कि महिला और उसकी बच्ची गहरे ठन्डे पानी में पैर फिसलने की वजह से गिर गई थी। 

बता दें कि वहां के स्थानीय युवक शेन राउंडी ने महिला और उसकी 2 साल की बच्ची को बचाने के लिए 18 फीट गहरे ठंडे पानी में छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक शेन राउंडी नाम का शक्श पब्लिक टॉइलट के पास अपनी बेटी का इंतज़ार कर रहा था।

जिसके बाद वहां पर कुछ लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। फिर शेन राउंडी भी वहां पहुंचा और उसने देखा की कुछ लोग पुल से निचे गिर गए है।

यह देखकर शेन राउंडी तुरंत हरकत में आया और कुछ सोचे समझे बिना ही पुल पर बनी लोहे की रेलिंग से कूदकर पेड़ पर चढ़ गया। महिला को बचने ले लिए उसने अपना हाथ बढ़ाया लेकिन महिला ने कहा की पहले उसकी मासूम बच्ची को बचा लो।

जिसके बाद शेन ने ठन्डे पानी में छलांग लगा दी और बच्ची को दीवार के पास ले आया। फिर तुरंत बच्ची के लिए कम्बल का इंतज़ाम किया। इसके बाद एक बार फिर शेन महिला को बचने के लिए पानी में कूदा जिस दौरान उसको काफी चोट भी लग गई थी।

रेस्क्यू के दौरान ओलिविया और उसकी बेटी को भी चोटें आई हैं, और दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार मुल्नोमाह फॉल्स देखने के दौरान महिला का पैर पुल से फिसला और उसकी बच्ची 18 फिट गहरे ठन्डे पानी में गिर गई।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Honda ने लांच किया नया स्कूटर इसके आगे बाइक्स भी है फेल, जानिए इसकी खासियत

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!