Delhi Police : इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर धर्मांतरण और गैंगरेप, 4 गिरफ्तार
दिल्ली के जामिया नगर निवासी साहिल नाम के युवक पर फरीदाबाद की एक युवती को Instagram पर fake identity के जरिए फंसाने, जबरन...

दिल्ली।
दिल्ली के जामिया नगर निवासी साहिल नाम के युवक पर फरीदाबाद की एक युवती को Instagram पर fake identity के जरिए फंसाने, जबरन धर्मांतरण कराने और लगातार sexual exploitation करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी के परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी साहिल और उसका एक साथी फिलहाल गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। पुलिस दोनों को production warrant पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही है।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DCP डॉ. हेमंत तिवारी के मुताबिक, साहिल के खिलाफ पहले से 10 से 12 criminal cases दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह illegal weapons trade से भी जुड़ा रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में उसकी Instagram पर साहिल से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि साहिल ने खुद को हिंदू बताकर युवती का भरोसा जीता। बाद में वह उसे जामिया नगर लेकर आया, जहां उसके साथ जबरन physical relation बनाए गए। इसके बाद आरोपी अपने साथियों की मदद से बंदूक की नोक पर युवती को मेरठ ले गया।
पीड़िता का आरोप है कि मेरठ में उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर साहिल से निकाह कराया गया। युवती ने दावा किया कि 2021 से 2025 के बीच उसके साथ लगातार sexual assault होता रहा। उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुर खुर्शीद, देवर जैद, मौलवी मोहम्मद खालिद और अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि मौलवी के साथ आने वाले कई लोग भी उसका शोषण करते थे।
मामले में जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी ससुर खुर्शीद, सास तस्लीम, देवर जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी साहिल और एक अन्य आरोपी पहले से डासना जेल में बंद हैं। दिल्ली पुलिस को इस मामले की शिकायत National Human Rights Commission से मिली थी। इसके बाद 14 मई को पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर केस दर्ज किया। युवती की एक बेटी भी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 2025 में मेरठ से भागकर दिल्ली पहुंची थी। हैरानी की बात यह रही कि उसके लापता होने के बावजूद परिवार की तरफ से कोई missing report दर्ज नहीं कराई गई थी। युवती के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। पीड़िता का कहना है कि वह लंबे समय तक मानसिक सदमे में रही। फिलहाल इस मामले की जांच जारी हैं।
यह भी पढ़े : Online Fraud: दिल्ली पुलिस ने organized cyber gang का किया पर्दाफाश









