सिंघु बॉर्डर पर तैनात कॉन्सटेबल के साथ हुई लूटपाट

नाईट ड्यूटी से देर रात घर आते हुए पुलिस कॉन्सटेबल को बदमाशों ने लूटा और हुए फरार

दिल्ली की सड़कों पर बदमाशों का आतंक मचा हुआ है। बदमाशों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि पुलिसकर्मी से भी लूटपाट करने में बिल्कुल नहीं डरते। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के मनोहर नगर में सामने आया है। जिसमें एक जवान से बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल लूट ली।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस से लूटपाट की वारदात 17 जुलाई को  देर रात में  हुई थी। जिसमें मोहन राज नाम के कॉन्स्टेबल को बदमाशों ने हमला करने की धमकी दी और उसके बाद उसकी  मोटरसाइकिल भी लूट ली।

यह वारदात उस समय हुई जब पालम इलाके में रहने वाला कॉन्स्टेबल मोहनराज, सिंघु बॉर्डर से ड्यूटी समाप्त करके अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पीरागढ़ी से जनकपुरी के रास्ते के बीच पड़ने वाले   मनोहरनगर के शाहपुरा के पास लड़कों ने उसे रोक लिया।

बदमाशों ने कॉन्सटेबल को चाकू से हमला करने की धमकी दी। जिसके बाद कांस्टेबल ने बाईक रोक दी और पीछे हट गया। फिर उन बदमाशों ने कांस्टेबल की बाइक लूट ली और फरार हो गए। 

Aadhya technology

इस मामले की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन करने के बाद विकासपुरी थाने में मामला दर्ज कराया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की इस वारदात के बारे में पता लगाया जा रहा है। जिससे तीनों बदमाशों के बारे में कुछ पता चल सके।

ये भी पढ़े:- हिमाचल से आया ड्रग तस्कर: दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!